फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारियों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। डा. अंबेडकर पार्क में बुधवार को भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र राजभर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की 22 जुलाई को पल्हना बाजार में होने वाली जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मानिकचंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उक्त जनसभा को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाए। उन्होंने वकील चौरसिया को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत किया। साथ ही उन्हें बधाई दी। प्रदेश महासचिव अरविंद राजभर ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। संचालन एलबी राजभर ने किया। इस मौके पर अजय जायसवाल, हरिराम, अरविंद, विजय, फूलमती, कन्हैया, मुन्ना, लौटू मौर्या, विनोद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें