फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रमिकों की 151 बेटियों के हाथ होंगे पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्रम विभाग में पंजीकृत मंडल के निर्माण श्रमिकों के 151 बेटियों के हाथ पीले होंगे। विभाग की ओर से मजदूर दिवस यानि एक मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में बेटियां सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद अभिभावकों के खाते में 85- 85 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए आगामी 15 अप्रैल तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकृत महिला व पुरुष श्रमिक अपनी बेटियों या स्वयं अविवाहित पंजीकृत पात्र महिला योजना का लाभ उठा सकती हैं।
उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पात्र श्रमिक जन सुविधा केंद्र से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सामूहिक विवाह योजना में आजमगढ़, मऊ और बलिया के पंजीकृत श्रमिक आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने वाले लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद पात्र जोड़ों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें