फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: समाधान दिवस पर आए 150 मामले, सिर्फ 10 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 150 मामले आए। जिसमें सिर्फ 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। 140 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय पर करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान कब होगा।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल औरपुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 150 मामले आए। जिसमें राजस्व विभाग के 98, पुलिस के 32, विकास के 05, शिक्षा के एक, समाज कल्याण के एक एवं अन्य के 13 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार धन्वन्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। मेंहनगर :
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील में 24 प्रार्थना मिले जिसमें मात्र दो का निस्तारण किया गया।
ईश्वर ने मुझे और मेरे पत्नी को दिव्यांग बनाया है। हमारे घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। जबकि कागज में रास्ता है लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है। कई बार शिकायत किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यहां आश्वासन दिया गया है।- चंद्रिका, फरियादी।

मेरे परिवार में बंटवारा ठीक से नहीं किया गया है। जबरदस्ती कर हक से वंचित किया जा रहा है। इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।- रविंदर, फरियादी।
घर तक नाले के लिए कोर्ट ने आदेश भी दिया कि मौके पर जाकर निस्तारण करते हुए नाले का निर्माण कराया जाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। अधिकारी गलत रिपोर्ट लगाकर भेज रहे हैं। नाली सड़क के बीच में बनाने की मांग कर रहा हूं। - श्याम नरायण यादव, फरियादी।
मैंने एक जमीन ली थी। मेरे बाद एक और व्यक्ति ने जमीन खरीदी। उसकी जितनी जमीन है उससे अधिक कब्जा कर रहा है। इसे लेकर शिकायत किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बार भी शिकायत किया हूं। आश्वासन मिला है। - घरभरन, फरियादी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें