फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 विद्यालय डिबार, नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2021 को नकल विहीन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से पहले बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 15 स्कूलों को डिबार घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से डिबार विद्यालयों पर फैसला नहीं होने से परीक्षा केंद्र के निर्धारण में देरी हुई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक लाख 95 हजार 896 छात्र पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के एक लाख चार हजार 137 व इंटर मीडिएट में 91 हजार 759 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए विद्यालयों को केंद्र बनाना है। इसके लिए केंद्र निर्धारण किए जाने थे। इसके लिए नवंबर और दिसंबर में सूची बननी थी, जो नहीं बन सकी। अब डिबार केंद्र तय हो जाने के बाद परीक्षा केंद्र बनाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अब नई केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार बोर्ड की पहली सूची जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें