फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एक डॉक्टर सहित 15 और मिले कोरोना संक्रमित, मेंहनाजपुर क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित

Tue, 26 May 2020 05:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में मंगलवार एक बार और कोरोना बम फूटने से हड़कंप मच गया। एक साथ फिर 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सर्वाधिक प्रभावित मेंहनाजपुर ब्लाक क्षेत्र रहा है। इसके साथ जनपद में पहली बार किसी चिकित्सक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंडलीय जिला अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट फिजीशियन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिला प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद कंटेंमेंट जोन बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक जनपद में 55 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 44 सक्रिय हैं।

विज्ञापन


जनपद में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में अप्रत्याशित बढोत्तरी दर्ज की गई है। मेंहनगर ब्लाक में दो लोगों में संक्रमण पाया गया है। इसमें एक सिंहपुर सरैया गांव से एक व्यक्ति है, जो 16 मई को मेरठ से आया था। इसके साथ ही पवनीं कला निवासी एक 16 वर्षीय युवक मुंबई से आया था। दोनों राधा-कृष्ण इंटर कालेज गौतम नगर गोपालपुर में क्वारंटीन थे।

फूलपुर ब्लाक के दो लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें अंजानशहीद निवासी व्यक्ति 18 मई को ट्रेन से मुंबई से आया था। उधर माहुल के पास स्थित कंदरा निवासी भी 18 मई को ट्रेन से मुंबई से आया था और दोनों पहले से क्वारंटीन थे। सबसे ज्यादा छह मरीज तरवां ब्लाक के मेहनाजपुर क्षेत्र में मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें कंटेमेंट जोन जियापुर में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी दिल्ली से आए थे। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं दो भाई और एक पुत्र शामिल हैं। चौथा संक्रमित अपने संसाधन से आया था। बताया जा रहा है कि वो काफी घूमते हुए घर पहुंचा था। इसके साथ ही तरवां ब्लाक के बीबीपुर में मुंबई से आया प्रवासी और पकड़ी कला में भी मुंबई से आए प्रवासी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बिलरियागंज ब्लाक के कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर निवासी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वो भी मुंबई से आया था और 14 दिन का होम क्वारंटीन भी पूरा कर चुका था और इसके बाद उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। लालगंज ब्लाक में दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें मेहरों जगदीशपुर निवासी युवक और देवगांव निवासी व्यक्ति शामिल है। पल्हना ब्लाक के हैबतपुर डुभावं निवासी व्यक्ति और पकड़ी निवासी युवक संक्रमित पाया गया है। 

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सभी सैंपल 19 मई को भेजे गए थे। 82 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है और 67 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 15 संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें