अंबारी। विद्युत उपखंड फूलपुर के सुदनीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने रविवार को अभियान चलाकर बकाया बिल की वसूली की। इस दौरान एक मुश्त समाधान योजना के तहत 15 उपभोक्ताओं ने 1.50 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया।
टीम ने मंगल बाजार और डॉ. शमीम गली में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना के तहत दी जा रही छूट और आसान किस्त में बिल भुगतान के बारे में जानकारी दी। अवर अभियंता ने कहा कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ से बचाना और सम्मानपूर्वक बिजली का उपयोग सुनिश्चित करना है। इस मौके पर आशीष पाल, पंकज, इंद्रेश, आबिद, राजकुमार और सिकंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद