फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भट्ठे से बरेली व पीलीभीत के 15 मजदूरों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआ श्रम पर रोकथाम की कवायद के तहत श्रम विभाग व एएचटीयू की संयुक्त टीम ने रविवार को तरवां के टंडवा गांव स्थित ईंटभट्ठा पर बंधक बनाए गए 15 मजदूरों को मुक्त कराया। उन्हें किराया आदि दिला कर घर रवाना किया गया। बंधक बनाए गए मजदूर पीलीभीत व बरेली जिले के निवासी थे।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त शशिकांत पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू को फोन से सूचना मिली कि तरवां के टंडवा गांव स्थित एनएनएस मार्का ईंट भट्ठा मालिक अजीत सिंह कुछ मजदूरों को बंधक बना कर रखे है। उन्हें वेतन आदि नहीं दिया जा रहा है और जबरन कार्य कराया जा रहा है। इस सूचना पर श्रम विभाग व एएचटीयू की टीम ने रविवार को मौके पर पहुंच कर दबिश दिया। इस दौरान मौके से आठ पुरुष व सात महिला मजदूर मुक्त कराई गईं। ये सभी मजदूर बरेली व पीलीभीत जिले के निवासी थे। जिन्हें भट्ठा मालिक से किराया आदि दिला कर निजी वाहन से घर रवाना किया गया। भट्ठा संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र, विशाल कुमार, एसडीएम मेंहनगर रामानुज शुक्ला एसआई विजय नरायन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें