फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देवरिया में तैनात सिपाही ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवरिया जनपद में तैनात एक सिपाही अरविंद ने अपने गांव के ही युवक प्रदीप के घर चढ़ कर उसे पीटा उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी समेत चार के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसाडीह गांव निवासी प्रदीप कुमार ने फूलपुर कोतवाली में शनिवार को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को वह गांव के ही प्यारे लाल के घर पर बहुभोज में गया था। वहां ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान गांव के ही मनोज, अरविंद, अजीत व गुलाब आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर उसे पीटने लगे। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंचा। इसके बाद देर रात लगभग डेढ़ बजे सभी आरोपी कार से घर पर चढ़ आए और फिर मारपीट करने लगे। गांव के लोग बीच बचाव कर जान बचाई। इस दौरान देवरिया में बतौर सिपाही तैनात अरविंद ने कहा कि मैं पुलिस हूं, तुम्हें जान से मरवा दूंगा...।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें