फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी जमीन से बने 15 अवैध मकानों को ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के गोठाव गांव में पोखरी भीटा की सरकारी जमीन पर बने 15 अवैध मकानों को कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए मार्टीनगंज एसडीएम रामानुज शुक्ला और फूलपुर तहसीलदार कमल सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी और बुलडोजर की मदद से कच्चे-पक्के मकानों को पूरी तरह से गिरा दिया गया। अभियान के तहत सरकारी जमीन को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है। एसडीएम रामानुज शुक्ला ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशानुसार की गई है और सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम से सत्येंद्र कुमार सिंह, सुरेश चंद त्रिपाठी, सूर्यनाथ यादव, लेखपाल कृष्णकांत यादव, और पुलिस टीम से दरोगा हीरामणि यादव, उमाशंकर तिवारी, मोहम्मद आलम, तुषार त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें