आजमगढ़। एनजीटी ने तमसा किनारे 75 मीटर के दायरे में आ रहे आवासों को हटाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के क्रम में आ रहे आवासों को चिह्निकरण विकास प्राधिकरण की ओर किया जा रहा है। इसके पहले 220 आवासों को चिह्नित किया जा चुका है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने नरौली पुल से शारदा चौक तक 15 और आवास चिह्नित किए। अब तक 235 आवास चिह्नित किए जा चुके हैं। कुछ माह पहले जनपद के दौरे पर पहुंची एनजीटी की पूर्वी यूपी की नदियों एवं जलाशयों की अनुश्रवण समिति ने जिला प्रशासन को तमसा नदी के 75 मीटर दायरे में बनाए गए आवासों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए थे। समिति के निर्देश के बाद विकास प्राधिकरण की ओर से आवासों का चिह्निकरण किया जा रहा है। बुधवार को नरौली पुल से शारदा चौक तक प्राधिकरण की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान 15 आवास चिह्नित किए गए। इस पर प्राधिकरण की टीम ने लाल निशान लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से 220 आवासों को चिह्नित किया जा चुका था। अब तक कुल 235आवासों को चिह्नित किया जा चुका है। आवासों का चिह्निकरण पूर्ण होने के बाद इसकी सूची जिलाधिकारी के सौंपी जाएगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।