मानव संसाधन विकास योजना के तहत राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त रामजतन प्रजापति ने मंगलवार को शिल्पकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पंजीकृत 15 शिल्पियों को छह माह तक प्रशिक्षण देने की बात कही गई।
कार्यशाला का शुभारंभ एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह ने किया। शिल्पी छह माह तक नई डिजाइन और बाजार के अनुरूप डिजाइन बनाना सीखेंगे।
यह योजना भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय कार्यालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प नई दिल्ली के द्वारा चलाई जा रही है। इसमें चयनित 15 अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 100 रुपये प्रोत्साहन शुल्क मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव ने कहा कि कार्यशाला में वह पूरी तौर पर योगदान देंगी। इस मौके पर सभासद नरेंद्र कुमार प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, रविंद्र, सुभाष आदि उपस्थित हुए।