आजमगढ़। गैंगेस्टर में वांछित फरार चल रहे 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे इन अभियुक्तों को अब 15-15 हजार का ईनामियां बना दिया गया है। इसमें देवगांव कोतवाली क्षेत्र के छह तो जीयनपुर कोतवाली में चार फरार अभियुक्त शामिल है। एसपी ने बताया कि देवगांव कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर के दो मामलों में शामिल छह अभियुक्त फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर अब 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इसमें वाजिद, एकलाख, शाकिब निवासी कटौली खुर्द थाना कोतवाली, सद्दाम निवासी चिउटही थाना गंभीरपुर , हैदर अली, अब्दुल हकीम निवासी सदर बाजार थाना कैंट जिला वाराणसी शामिल है। इनके अलावा जीयनपुर कोतवाली के नागेंद्र यादव, राकेश यादव व राहुल यादव निवासी केशवपुर व रजनीश यादव निवासी मैगापुर थाना कोतवाली जीयनपुर पर भी 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया है।