फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली में 1557 तो दूसरी पाली में 1561 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार को गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई। नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर हर केंद्रों पर जहां बायोमैट्रिक मशीन पर परीक्षार्थियों के अंगुठे का निशान लिया गया तो वहीं प्रवेश पत्र की एक कापी भी जमा करायी गई। हर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। जिले में कुल 73 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा संपन्न करायी गई। सुबह की पाली में 1557 तो दोपहर की पाली में 1561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा सोमवार को दो पालियों में सपंन्न करायी गई। सुबह की पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर की पाली दो बजे से पांच बजे तक आयोजित थी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर जमावड़ा शुरू हो गया था। परीक्षा शुरू होने के पूर्व कई परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कों पर जाम का झाम भी देखने को मिला। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के साथ ही जिला प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम कर रखे थे। विश्वविद्यालय जहां हर विद्यालय पर बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध करायी थी तो वहीं हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किये गये थे। वहीं जिला प्रशासन ने भी प्रत्येक दो केंद्रों पर एक अधिकारी की तैनाती किया था। परीक्षा शुरू होने के पूर्व बायोमैट्रिक मशीन पर परीक्षार्थियों के अंगुठे का निशान भी लिया गया। इतना ही नहीं नये दिशा निर्देशों के तहत सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति भी मंगवायी गई थी। जिसे जमा कराया गया। सुबह की पाली में कुल पंजीकृत 36788 परीक्षार्थियों में 1557 तो शाम की पाली में 1561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रों पर पहुंचाया प्रश्नपत्र
आजमगढ़। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों को दी गई थी। सुबह छह बजे से ही जिला प्रशासन द्वारा तैनात अधिकारी कोषागार पहुंच गये थे और डबल लाक में रखे प्रश्नपत्रों का बंडल लेकर विद्यालयों पर पहुंचाना शुरू कर दिये। दो पालियों का बंडल एक साथ ही पहुंचा दिया गया। दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न कराने बाद इन्ही अधिकारियों के द्वारा परीक्षा केंद्रों ने उत्तर पंजिका शिल्ड करा कर कोषागार के डबल लाक में जमा कराया गया। यहां से उत्तर पंजिका विश्वविद्यालय को मूल्यांकन के लिए प्रेषित किया जायेगा।
विज्ञापन

गलत बंडल शिल्ड होने पर हुआ विवाद
आजमगढ़। बीएड प्रवेश परीक्षा के कापियों का बंडल परीक्षा के बाद कोषागार पर जमा कराया जा रहा था। इस दौरान कोषागार पर दुर्व्यवस्था देखने को मिली। कप्तानगंज में बनाये गये सेंटर पर कापियों को गलत शिल्ड कर दिया गया था। जिसे लेकर कापी का बंडल लेकर आये एसडीएम व जमा कर रहे विश्वविद्यालय द्वारा तैनात किये गये कर्मियों के बीच विवाद भी हो गया। आधे घंटे के माथापच्ची के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ और कापियों का बंडल जमा कराया जा सका। इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने बताया कि परीक्षा के बाद कापियों को शिल्ड करने के सारे दिशा निर्देश दिये गये थे। इसके बाद भी कई केंद्रों के बंडल शिल्ड करने में गड़बड़ी मिली। इसी को लेकर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें