फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगो की फौव्वार के बीच जम कर लगे ठुमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रंगों का पर्व होली गुरुवार को जनपद में हर्षोल्लास और रंगों के फौव्वार के बीच सकुशल संपन्न हो गया। पूरे दिन लोग रंगों के साथ धमाचौकड़ी मचाते रहे। दोपहर के बाद रंगों का सिलसिल थमा तो अबीर गुलाल के साथ त्यौहार का जश्न बदस्तूर जारी रहा। शाम होने पर लोग एक दूसरे के घरों पर पहुंच कर होली मिले और गले मिलकर शुभकामनाएं देने के साथ ही त्यौहार पर बने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

होली के पर्व को देखते हुए प्रशासनिक अमला दिन भर चौकस रहा। सुबह के वक्त कुछ ठंड का असर होने के चलते देर से रंगों की बरसात शुरू हुई। आठ बजे के बाद बच्चों ने तो एक-दूसरे पर रंग फेंकने का क्रम शुरू कर दिया लेकिन रंगों का पर्व 10 बजे के बाद ही अपने चरम पर पहुंचा और हर घरों से रंगों की फौव्वार सड़क पर निकली टोलियों पर पड़ने लगी। इसके साथ ही एक दूसरे के साथ होली का जश्र भी घर-घर मनाया गया। होली का हुड़दंग मचाने वाली टोलियों के सड़क पर उतरते ही सड़क पर गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति इन टोलियों से बच नहीं सका। कहीं कपड़ा फाड़ होली का नजारा तो कहीं सुखी होली अबीर गुलाल संग भी देखने को मिली। सड़कों पर निकली टोलियां जोगिरा गाते हुए पूरी तरह से मस्ती में चूर होकर रंगों के पर्व का आनंद उठा रहे थे। सड़कों पर जहां युवाओं और बच्चों की टोलियां रंगों के साथ अठखेलियां कर रही थी तो वहीं घरों में महिलाएं भी छतों और घरों के आंगन में परिवार के साथ होली का जश्र मनाने में जुटे रहे। जहां कहीं भी डीजे की व्यवस्था थी, वहां हुड़दंगों की टोलियां रुकती और होली के गीतों पर जमकर डांस का दौर चलता। होली का हुड़दंग वैसे तो बुधवार की रात होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया था लेकिन गुरुवार को होली का दिन की तो बात ही निराली थी। पुरानी कोतवाली क्षेत्र में इस बार रंगों का पर्व कुछ फीका रहा तो वहीं मातबरगंज शंकर जी तिराहे पर जम कर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। ब्रहमस्थान क्षेत्र में भी कपड़ा फाड़ होली का नजार देखने को मिला। 12 बजे तक होली अपने पूरे उफान पर थी और इसके बार शहर में चक्रमण कर रही पुलिस की टीम ने लोगों को घर लौटने की अपील करनी शुरू कर दी। शाम के बाद लोग नहाने के बार एक दूसरे के घरों पर पहुंचे और अबीर गुलाल लगा गले मिलने के साथ ही पकवानों का आनंद उठाया। देर रात तक होली की शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा।
ट्रिपलिंग करने वालों को रोकती रही पुलिस
आजमगढ़। होली के हुडंदग के बीच कई युवा बाइकों से घूमकर होली का आनंद उठा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर कई-कई सवार होकर गुजर रहे थे। पुलिस प्रशासन होली के हुडंदग के दौरान हादसे न हो इस पर विशेष नजर रखे हुए थी। शहर में यूपी 100 की बाइक सवार पुलिस कर्मी लगातार चक्रमण कर रहे थे और जहां कहीं भी होली के खुमार में खोए युवाओं को बाइक पर ट्रिपलिंग करते देखते उन्हें रोकते और एक को उतार कर अन्य को आगे रवाना कर देते हैं।
विज्ञापन

बिजली के तारों पर टंग गये कपड़े
आजमगढ़। कपड़ा फाड़ होली का असली नजारा होली के बाद दिखना शुरू हुआ। शहर के पुरानी सब्जीमंडी, मातबरगंज, पुरानी कोतवाली, ब्रह्मस्थान आदि क्षेत्रों में युवाओं की टोलियों ने जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली। होली का आनंद उठाते हुए कई युवकों के तन के कपड़े गायब हो गए और दोपहर बाद कपड़ा फाड़ होली का नजारा बिजली के तारों पर लटका देखने को मिला। युवाओं की टोली कपड़ा फाड़ने के बाद उसे आसपास स्थित बिजली के तारों पर फेंक कर टांग दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें