बिंद्रा बाजार/मेंहनगर। मंगल गीतों और पुष्प वर्षा के बीच मोहम्मदपुर और मेंहनगर ब्लॉक परिसर में 58 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। 56 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से हुआ तो दो जोड़ों का निकाह कराया गया। सभी कन्याओं के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 35 हजार रुपये धनराशि भेजी गई।
ब्लॉक मुहम्मदपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। दो जोड़ों का निकाह कराया गया। यहां मोहम्मदपुर, तहबरपुर और रानी की सराय ब्लाक के जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , बीडीओ संतोष नारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योजना से गरीब और जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अनावश्यक खर्च से भी छुटकारा मिल रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, नंदलाल यादव, श्याम नारायण गुप्ता, शिवबचन यादव, अरविंद यादव, शफीक शेख, राजीव चौहान, रमेश सिंह आदि थे। वहीं मेंहनगर ब्लॉक में रविवार को 16 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया। मूलचंद यादव, बृजराज यादव, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, रामनिवास यादव, अनिल सिंह, सन्तलाल राम आदि उपस्थित थे।