फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लकेर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। अति पिछड़ा अति दलित महासंघ की ओर से जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान की अध्यक्षता में तहसील पर मंगलवार को धरना दिया गया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। अति पिछड़े और दलित जाति के लोगों का अलग से आरक्षण और प्रत्येक विभागों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की। छेदीलाल आयोग की रिपोर्ट तत्काल लागू करने, पिछड़ी जाति की जनगणना, गरीब रेखा समाप्त कर अमीरी रेखा खींची जाने, पिछड़ एवं अतिपिछड़े समाज को लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद एवं सभी प्रमुख पद पर आरक्षण देने की मांग की। कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख जैसे समस्त पदों का चुनाव सीधे जनता से कराया जाएगा। ताकि खरीद-फरोख्त की प्रणाली समाप्त हो सके। 60 वर्ष की उम्र से अधिक सभी महिला और पुरुषों को दो हजार मासिक पेंशन दिया जाए। सूर्यमुखी गौड़, आनंद लाल गुप्त, एसपी विश्वकर्मा, विजय भूषण, संचालन जिला सचिव प्रभाकर वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें