फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क फेल होने से बाधित रहा बैंक में लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में नेटवर्क फेल होने से बैंकों में शुक्रवार को लेनदेन ठप रहा। उपभोक्ता सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन नेटवर्क ठीक नहीं हुआ। इस बात को लेकर बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में बहसबाजी भी होती रही। शाम तक नेटवर्क ठीक न होने पर लोग मायूस लौटे। सगड़ी तहसील क्षेत्र जीयनपुर, पकवाइनार, अंजानशहीद, देवापार, अजमतगढ़, कंजरामोड सहित पूरे क्षेत्र में स्टेट बैंक और यूनियन बैंक का नेटवर्क पूरे दिन फेल रहा। जिसमें कारण बैंकों में लेनदेन का कार्य पूरी तरह से ठप रहा है। जबकि बैंक उपभोक्ता से ही लेनदेन करने के लिए बैंक शाखाओं में जमे रहे। इस दौरान बैंक कर्मचारियों से उनकी बहसबाजी भी होती रही। सुबह से शाम तक नेटवर्क आने की आस लिए लोग बैंक में जमा रहे लेकिन जब नेटवर्क नहीं आया तो लोग मायूस होकर लौटे। सुभावती, सावित्री, गीता, उर्मिला, रमेश, दिनेश, संजीव, प्रमोद, हसनैन, जुबेर आदि लोगों ने बताया कि हम लोग सुबह से ही बैंक में पैसा लेने के लिए खड़े हैं। लेकिन नेटवर्क खराब होने से पैसा नहीं मिल रहा है। आए दिन नेटवर्क खराब रहता है जिसके चलते दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। यूनियन बैंक पकवा इनार गडेरी पट्टी के शाखा प्रबंधक दिव्या ज्योति डेका ने बताया कि नेटवर्क खराब होने से लेन.देन नहीं हो पा रहा है नेटवर्क ठीक होते ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें