मार्टीनगंज। खंड शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर मिल रही शिकायत पर बीईओ ने पांच प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। एक प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थिति पाए गए। इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। अनुपस्थिति दिवस का वेतन काटने का निर्देश बीएसए ने दी है। बीईओ अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रावि लुवाड़ी में सहायक अध्यापक अमित कुमार राय और शिक्षामित्र अनिता यादव,प्रावि कुंभ में सहायक अध्यापक लालजी सरोज, शिक्षामित्र साहब राज और संतरा देवी, प्रावि पतुही में प्रधानाध्यापक फजुल्ला अंसारी, शिक्षामित्र संध्या सिंह, प्रावि सतैनी में सहायक अध्यापक मार्तंड प्रताप सिंह के अनुपस्थित रहने पर विभागीय कारवाई के लिए लिखा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सबी का एक दिना का वेतन काटने का निर्देश जारी किया है।