फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर कार्रवाई और अच्छा कार्य करने पर मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी देवी शरण उपाध्याय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों के पेंच कसते हुए सीडीओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और शिथिलता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर को ऐसा करता है तो उसे आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई की जाएगी और जो अच्छा कार्य करेगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा। मनरेगा मानव दिवस सृजन के प्रगति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने पाया कि जिले में 6187203 मानव सृजन के सापेक्ष 4652970 मानव दिवस सृजित हुए। जो लक्ष्य के सापेक्ष 75.20 है। जबकि अगर पूरे वर्ष के सापेक्ष देखें तो यह 67.15 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है जो कार्य मार्च तक पूरे होने हैं उन्हें हर हाल में 10 जनवरी तक पूरा करना है। इसलिए हर हाल में 10 जनवरी तक मानवदिवस सृजित होने चाहिए। इस दौरान सात ब्लाक तहबरपुर, पवई, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, रानी की सराय और पल्हनी की मानव दिवस सृजन की प्रगति 50 प्रतिशत से कम पाई गई इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जो भी आंगन बाड़ी केंद्र अपूर्ण हैं हर हाल में उन्हें 31 दिसंबर तक पूरा करें और 2018-19 में आए 116 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण 31 मार्च तक अवश्य पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत चारागाह की जमीन की सुरक्षा खाई और तालाब बनाते हुए उसे पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बड़े चारागाहों को इस तरह से विकसित करने का निर्देश दिया कि आवारा पशुओं के लिए चारे, पानी आदि की व्यवस्था हो सके। इस मौके पर डीसी मनरेगा वृजभान सिंह, डीसी एनआरएलएम और प्रभारी परियोजना निदेशक बाल कृष्ण मोहन, वीडीओ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें