आजमगढ़। श्री बरनवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अहिबरन की जयंती के पर्व पर बुधवार को मुहल्ला मातबरगंज स्थित दीपक बरनवाल के आवास पर महाराजा अहिबरन का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान महाराजा के जयकारों का उद्घोष किया गया। समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ बरनवाल ने कहा कि समाज को अपने पूर्वजों द्वारा किए गए कार्य और विचार का अनुशरण अवश्य करना चाहिए। ताकि समाज में व्याप्त भिन्नता और कुरीतियों को दूर किया जा सके। संचालन बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई, जो आसिफगंज, जामा मस्जिद तिराहा, पुरानी सब्जीमंडी, चौके होते हुए आसिफगंज आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर श्रीकांत बरनवाल, हर्ष बरनवाल, चंदन बरनवाल, प्रभात बरनवाल, मनोज बरनवाल, अंजू बरनवाल, सुनीति बरनवाल आदि उपस्थित रहे।