फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने का केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है। परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर दिए जाने के बाद बुधवार को डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ शिब्ली इंटर कालेज के हाल में बैठक की। जिसमें नकल विहीन परीक्षा कराने का फरमान केंद्र व्यवस्थापकों को सुनाया गया। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री का यह सख्त निर्देश है कि बोर्ड परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल न होने पाए। इसके लिए लगातार फरमान आ रहे है और नकल रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जा रहे है। इसी के तहत प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसी टीवी के साथ ही एक वायर रिकार्डर का लगा होना अनिवार्य है। जहां कहीं भी अब तक यह व्यवस्था नहीं हो सकी है तत्काल व्यवस्था करा ले। बिना सीसी टीवी व वायस रिकार्डर के परीक्षा कराने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय उत्तर पुस्तिकाओं का रखरखाव भी ठीक ढंग से किया जाए। पिछले वर्ष 13 परीक्षा केंद्र उत्तर पुस्तिकाओं का ठीक ढंग से रखरखाव न करने के चलते ही डिबार कर दिए गए है। उन्होंने परीक्षा के दौरान सीटिंग प्लान मिक्स बनाने का भी निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया। यदि किसी छात्र का सेक्स कोड चेंज हो जाने के कारण स्वकेंद्र मिला है तो उसे पहले से ही बोर्ड व डीआईओएस कार्यालय को सूचना देकर उस केंद्र पर परीक्षा के लिए भेजा जाए जहां अन्य छात्रों का सेंटर गया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों के आधार कार्ड चेक कर ही परीक्षा कक्ष में बैठाने का निर्देश दिया। जिले में 303 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। बैठक में 50 केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित मिले। जिन्हें गुरुवार को कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। बैठक में सुधा सिंह, माधवी सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. राज नारायण सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. सविंदर सिंह, जय प्रकाश यादव, राम सिंह यादव, हर कुमार राय, जय प्रताप यादव समेत अन्य प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें