फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में चयनित वार्डों में कड़ा मुकाबला (संशोधित) 17-38-37

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकायों में चल रही स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत 10 फीसदी वार्डों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाना था। पहले जनपद स्तर पर फिर शासन स्तर पर सम्मान की योजना है। प्रतिस्पर्धा में जनपद की दोनों नगर पालिकाओं से तीन-तीन और 11 नगर पंचायतों से एक-एक वार्डों की चयन किया गया है। जनपद स्तर पर एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में गठित मूल्यांकन समिति इन वार्डों का मूल्यांकन कर रही है। सोमवार तक इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित वार्डों को 23 को जिला स्तर और 25 को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन शहर के तहत सभी निगर निकायों में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें वातावरण संवर्धन गतिविधियां 11 से 15 नवंबर तक हो चुकी हैं। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चल रही थी। इसके तहत वार्डों की सफाई के साथ ही सभी वार्डों में रैली निकाली गई। स्टबीन आदि रखवाने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जनपद के 13 निकायों के ईओ को निकाय स्तर पर समिति का गठन कर वार्डों का चयन करने और 12 दिसंबर तक इनका मूल्याकंन कर 15 दिसंबर तक सभी गतिविधियां 222.द्ग1ड्डद्यह्वड्डह्लद्गड्डठ्ठस्रद्वशठ्ठद्बह्लशह्म्.द्बठ्ठ पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। नोडल अ धिकारी ईओ आजमगढ़ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन आजमगढ़ से तीन वार्ड आसिफगंज, मातवरगंज और सिविल लाइंस को चुना गया है। मुबारकपुर से पुरानी बस्ती पूर्वी और दक्षिणी के साथ ही पुरा खिजिर को चुना गया है। सभी 11 नगर पंचायतों से एक-एक वार्ड को चुना गया है। इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
वार्डों की गतिविधियां अपलोड होने के बाद जनपद स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति इसका मूल्याकंन कर रही है। इसमें एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, नोडल अ धिकारी ईओ आजमगढ़ वीरेंद्र श्रीवास्तव के सदस्य सचिव, ईओ मुबारकपुर के साथ ही सभी नगर पंचायतों के ईओ को सदस्य है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित वार्डों को 23 दिसंबर को जनपद स्तर और 25 दिसंबर को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाना है। इसकी रिपोर्ट सोमवार तक शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें