फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अभियान ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। लोकसभा चुनाव के पूर्व आजमगढ़ में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय न मिलने पर विवि नहीं तो वोट नहीं की अनुमति मांगी। बहिष्कार यात्रा प्रभारी दुर्गाजी पीजी कालेज, चण्डेश्वर छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार और अमित कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के लाखों युवा पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर आशान्वित थे। प्रदेश सरकार ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। कोयलसा पीजी कॉलेज के छात्र नेता प्रणय उपाध्याय ने कहा कि सरकार व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते मत बहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा है। सौरभ यादव, ऋषभ राय, बादल सिंह, रवि यादव, सत्यजीत श्रीवास्तव, रामाश्रय प्रजापति आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें