फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम के सानिध्य में होगा श्रमिकों के पुत्रियों का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्माण कामगार पंजीकृत महिला-पुरुष श्रमिकों के पुत्रियों का सामूहिक विवाह वाराणसी में 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होना है। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को श्रम विभाग की मंडलीय बैठक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजनाथ ने ली। आजमगढ़ 350, मऊ 51, बलिया से 101 जोडों का सामूहिक विवाह कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजनाथ ने कहा कि यदि लक्ष्य से अधिक जोड़े मिलते हैं तो उनको भी चयनित किया जाए। सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की कि जिनका श्रम विभाग में पंजीयन नहीं है, वह पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैक पासबुक, 90 दिन का कार्य प्रमाण पत्र और 40 रुपये लगेगा। उप श्रमायुक्त रोशन लाल के निर्देश पर पकरडीहा अतरौलिया में 115 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया ग या। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद ने चक लालचन्द में 102 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया। रविवार को साप्ताहिक बन्दी के दिन सात प्रतिष्ठान खुले पाए जाने पर चालान किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि कान्त पाण्डेय ने बताया कि तीन बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया है। विधिक कार्यवाही अपनाई जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें