फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के पुजारियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नेहरू हाल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, सचिव, स्वच्छता ग्राही और सफाई कर्मियों केे सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने स्वच्छता के इन पुजारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके जज्बे को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की। इस अभियान के तहत जनपद में भी शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो इस अभियान में तेजी आई। इसका परिणाम है कि आज जनपद के 3931 राजस्व गांवों में लगभग 3200 गांव ओडीएफ कराए जा चुके हैं। इस कार्य में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने अथक प्रयास से सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा जोर लगा दिया। ऐसे लोगों के उत्साहवर्धन के लिए प्रदेश सरकार और अमर उजाला की ओर से इन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य करने वाले 70 ग्राम प्रधान, सचिव, स्वच्छता ग्राही और सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि आज यह अभियान इन्हीं जैसे लोगों की मेहनत और लगन के कारण पूर्ण होने की कगार पर है। अगर इन लोगों ने प्रयास नहीं होता तो इतने बड़े जनपद को ओडीएफ कराने की सिर्फ कल्पना ही की जाती। इन लोगों ने इस कार्य को सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम समझकर किया। इसका परिणाम है कि आज सफलता मिली। इन लोगों का सम्मान करके मुझे अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह, भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण सिंह, भाजपा के नगर महामंत्री विनीत सिंह रीशू, उप्र अभिभावक महासंघ के सचिवं गोविंद दुबे, महिला मंडल की प्रबंधक पूनम सिंह, नित्यानंद मिश्रा, आलोक सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
अशोक प्रजापति बहेरा, राजेश सिंह ओघनी, अजय पांडेय भागमलपुर, योगेंद्र राम अमारी, रामउदय मौर्य हसनाडीह, बलराम पेड़रा, अलगू प्रजापति चक्रपानपुर, उर्मिला सिंह प्रतापपुर, लालजी सिंह शीतलपुर, पवन सिंह सुरहन, परमा देवी मोहनपुर, शिवानंद यादव गौसपुर, शिवदरश यादव आलमपुर, धर्मराजी शेखवलिया, रईस अहमद इजदीपुर, देवेंद्र कोठिया, शारदा फत्तनपुर, आशा राय जिवली, देवी प्रसाद बरवां, बृजेश यादव रसूलपुर बाजबहादुर, दलसिंगार यादव कोकिलपार, नजरूलनिशा आंवक, अर्चना उपाध्याय, बड़सरा खालसा, श्यामा यादव रत्तीपुर, उषा राय आखापुर, लौहर यादव बनकटा, रामसरन गजेंद्र पट्टी भदौरा, वंदना सिंह गोपाली पट्टी।

सम्मानित होने वाले सचिव
बबलू राय आखापुर, प्रदीप कुमार रस्तीपुर, त्रिवेणी प्रसाद सिंह बड़सरा खालसा, हरिश्चंद्र चकिया हुसेनाबाद, प्रताप नारायण सिंह कोकिलपार, अवधेश सिंह रसूलपुर बाजबहादुर और रसावां, नागेंद्र सिंह जिवली, सुनील मौर्य फत्तनपुर, ओमप्रकाश राम कोठिया, चंद्रशेखर समसपुर, विनोद यादव मीर अहमद तिलक, संतोष यादव बहेरा, प्रणव कुमार ओघनी, विनोद चौहान सिकरौरा, हरिनंद यादव अमारी, सुशील कुमार पेड़रा, प्रवीण सिंह कलीजपुर, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव प्रतापपुर, रामविलास शीतलपुर, विनोद सरोज सुरहन, जय सिंह मोहनपुर, हरेंद्र कुमार गौसपुर, इंद्रेश यादव आलमपुर, प्रतीक सिंह।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले स्वच्छताग्राही और सफाई कर्मी
ममता, चंदा, अरविंद, सुरेंद्र, वंदना, सांत्वना, रेखा, सरिता स्वच्छता ग्रही के साथ सफाई कर्मी गुलाब चौरसिया और सीपी यादव को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा डीसी आलोक यादव, प्रीति सिंह और यूनिसेफ के भाष्कर परासर को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें