आजमगढ़। तहसील फूलपुर के ग्राम पंचायत सजई, चक अमनाबाद की महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि 29 अगस्त को एसडीएम फूलपुर को आवास और शौचालय मुहैया कराने को लेकर पात्र लोगों की सूची का प्रार्थना पत्र दिया गया था। सूची के दिए जाने की बात ग्राम प्रधान को जब से मालूम हुआ है वह गांव के लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए कह रहा है कि सरकार की किसी भी लाभकारी योजनाओं का लाभ तुम लोगों को नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं ने मामले की जांच कराकर आवास और शौचालय मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर रीमा, राजदेई, प्रभुदेई, अमरावती, अनीता सहित अनेक महिलाएं शामिल रही।