सगड़ी। श्री गाँधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्र नौजवान जागरूकता अभियान और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम सिंह ने कहा कि वर्षन 1989 के पहले शिक्षा का स्तर क्या था और आज क्या है। स्कूल चलो अभियान आज चलाया जा रहा है, लेकिन विडंबनापूर्ण स्थिति है बच्चों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई हैं। अखिलेश सरकार में लैपटॉप वितरण किया गया था। डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि शिक्षित होने का मतलब आपके अंदर वह क्षमता होनी चाहिए कि आप सही और गलत का निर्णय ले सकें। डॉ. अखिलेश चन्द्र ने कहा कि शिक्षा दीपक की तरह है जो सबको उजाला देता है। प्राचार्य डॉ. रामअवध यादव, मिर्जा शाहने आलम बेग, डीपी यादव, आशीष यादव, आशीर्वाद यादव, शिशुपाल सिंह, अमीर, गुड्डू, आदर्श यादव मौजूद रहे। वहीं, अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर, प्राथमिक विद्यालय महुलिया बोझिया, प्राथमिक विद्यालय कठैचा, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर, एबीआरसी अजमतगढ़ पर शिक्षक दिवस मनाया गया।