फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का विरोध जारी, कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जनपद की समस्त तहसीलों पर लेखपाल संघ द्वारा आठ सूत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। सदर तहसील पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग की सभी मांगें जायज है। उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद के अध्यक्ष ओर सदस्यों सहित प्रमुख सचिव शासन, वेतन समिति द्वारा मांगों को मान लेने के उपरांत भी शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। जब तक सभी मांगों को मान नहीं लिया जाता है तब तक कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने को जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह पूर्व अध्यक्ष भगवती यादव, मुन्ना, रामवचन यादव, योगेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। धरने की अध्यक्षता रामानुज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ लालगंज के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त लेखपालों ने समस्त कार्यों का बहिष्कार किया। लालगंज तहसील के लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि कि जब तक लेखपालों की आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पूर्व तहसील अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा सत्यापन आनलाइन करना पड़ रहा है जिसके लिए काफी समय से लैपटॉप की मांग की जा रही है। शासन जनता के कार्य करने के लिए लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्टफोन नहीं दे पा रही हैं। कार्यक्रम को लेखपाल कैलाश सिंह, हरिश्याम निषाद, आशा, सत्येन्द्र, सन्तोष सिंह, अजीत सिंह, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह और संचालन कुंजन यादव ने किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा फूलपर के अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया। लेखपालों की हड़ताल से किसानों को खसरा की नकल नही मिल पा रही है। वही आय, जाति पर रिपोर्ट और पैमाइश का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। धरने को पूर्व अध्यक्ष समरजीत यादव ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री शिवशंकर सिह ने किया। इस मौके पर लेखपाल प्रमोद कुमार सिंह ,अतुल, ओम प्रकाश यादव सहित अनेक लेखपाल उपस्थित रहे। अमिलो संवाददाता के अनुसार लेखपाल संघ के हड़ताल पर होने के कारण ब्लाक सठियांव क्षेत्र में आम आदमी जहां परेशान है वही विशेष रूप से छात्र छात्राओं को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने मे दिक्कत आड़े आ रही है। इस संबंध में छात्र धर्मेन्द्र यादव, मोहसिन रजा, रेहाना खातुन, रितेश, आदि छात्र छात्राओं ने बताया कि आय जाति और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है जिसके लिए जनसेवा केन्द्र से लेकर लेखपाल तक दौड़ लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें