फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला कौंसिल ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग, पूर्व विधायक रामजग और जिलाध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।कमला राय ने कहा कि आलू का दाम एक हजार निर्धारित किया जाए, किसानों का गन्ने का बकाया मूल्य तत्काल दिया जाए। इसके अलावा गेहूं का लाभकारी दाम दिया जाए, धान, गन्ना तौल में भ्रष्टाचार की जांच की जाए। बढ़े बिजली के दाम घटाए जाए, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार से उक्त आठ सूत्री मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान गुलाब मौर्या, रामनेत यादव, खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष खरपत्तू राजभर, रामचंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें