फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई की टीम ने किया राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज पर उपलब्ध सुविधाओं की बारिकी से जांच की गई। इसी टीम के रिपोर्ट के आधार पर सत्र 2018-19 बैच के लिए एनबीबीएस के सौ टीम पर प्रवेश के लिए अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

एमसीआई की टीम सोमवार को ही राजकीय मेडिकल कालेज पर पहुंच गई थी। टीम ने यहां की सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू किया। मंगलवार की सुबह टीम ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के उपस्थिति की भी जांच की। टीम के क्वार्डिनेटर प्रो. डॉ. बीरज कुमार दास ने बताया कि अस्पताल पर भर्ती मरीजों की देखरेख और उपचार की व्यवस्था ठीक मिली है। इसके साथ ही अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता, रख रखाव, सर्जरी की व्यवस्था, ओपीडी आदि भी संतोषजनक मिला। टीम ने अस्पताल पर सीनियर फैकेल्टी के कमी की बात उठाई, जिस पर प्राचार्य ने इसे शासन स्तर का मामला बताया। इसी टीम के रिपोर्ट के आधार पर ही नये सत्र में एमबीबीएस के 100 सीटों पर प्रवेश होता है। क्वार्डिनेटर ने बताया कि वे दिल्ली पहुंच कर अपनी रिपोर्ट एमसीआई को सौंप देंगे। टीम में प्रो. डॉ. वीरज कुमार, प्रो. डॉ. गजानन एच नायक, प्रो. डॉ. एचआर यादव शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. आतोष त्रिपाठी, डॉ. आनंद बिहारी, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. सत्यजीत, डॉ. पद्मावती, जियालाल, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें