फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एडीएम वित से मिले अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिवक्ता भीष्म राय के आवासीय रास्ते को पड़ोसियों द्वारा अवरुद्ध कर दिए जाने पर वकीलों की दूसरे दिन मंगलवार को हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता से मिला और समस्याओं से अवगत कराते हुए रास्ते के निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में मांगों को लेकर कचहरी खुलते ही अधिवक्ता संघ भवन परिसर में एकत्र हुए और संघ के सभागार में सूबेदार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए संघ के मंत्री शमशाद अहमद ने सोमवार को जिला प्रशासन से हुई वार्ता से अधिवक्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान विभिन्न अधिवक्ताओं ने अपनी बातों को रखा और घटना की निंदा करते हुए अवरुद्ध मार्ग का सर्वमान्य हल निकाले जाने की बात कही। बाद में अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किया। इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। संचाल न संघ के मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पारित प्रस्ताव के समर्थन में और अधिवक्ता भीष्म राय के मामले के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं किया। इसके बाद दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता कलेक्ट्रेट कचहरी पहुंचे। जिलाधिकारी के न रहने पर दोनों बार के अधिवक्ता एडीएम वित्त एवं राजहस्व से छमिले। अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए सर्वमान्य हल निकाले जाने की मांग की। एडीएम अधिवक्ताओं को जल्द ही मामले का हल निकाले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें