फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज भवन की गुणवता की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष और संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर नवनिर्मित रोडवेज भवन की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग का ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

हरिबंश मिश्रा ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि रोडवेज भवन का निर्माण सपा के शासन शासन काल में कराया गया था। लेकिन निर्माण का कार्य दोयम दर्जे का होने के कारण शुभारंभ से पहले ही छत से पानी का रिसाव शुरु हो गया है। जिसके कारण बिल्डिंग की दीवार और पेंटिग भी खराब हो रही है। निर्माण की पूरी कलई खुलती नजर आ रही है। ऐसे में पूरा निर्माण कार्य संदेह के घेरे में प्रतीक हो रहा है।
प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन से मांग स्थलीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग किया। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जांच और कार्रवाई जल्द नहीं की जाती है तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। प्रतिनिधि मंडल में हलधर दुबे, रामसकल चौहान, रविंद्र यादव, सौरभ गुप्ता, राजेश पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, बंश पांडेय, रवि मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें