फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज-मऊ रेल खंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ट्रेनों के काफी विलंबसे रहने के कारण यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर जागकर बितानी पड़ रही है। दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12226) के शनिवार को लगभग डेढ़ बजे आने की सूचना थी। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) के शाम 4.25 बजे के बजाय सोमवार को तीन बजे भोर में जाने की सूचना थी। उधर, गोदान एक्सप्रेस (11056) सात घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) आठ घंटे, साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे, सरयू यमुना अप (14649) दो घंटे, मऊ-आनंद विहार (15025) 13 घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में खुरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़, सठियांव आदि स्टेशनों पर यात्री बेबस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें