मेजवां। आजमगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के 20 से 22 घंटा लेट चलने से रेल परिचालन ने रविवार को दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया था। रविवार को दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस (12226) राइट टाइम चली, लेकिन रास्ते में घने कोहरे के चलते छह घंटे विलंब से आजमगढ़ पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई। कैफियात के अधिक लेट आने और जाने से अधिकतर यात्रियों ने टिकट वापस किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।