फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल फुंकने से सैकड़ों गांवों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवा। फूलपुर स्थित नए पावर सब स्टेशन में रविवार शाम सात बजे केबल फुंकने से इससे जुड़े टाउन समेत सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोग बिजली-पानी एवं अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहे। शाम सात बजे से गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

नये पावर सब स्टेशन में चार फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को दिन भर स्थित सामान्य थी। शाम सात बजे 132 पावर स्टेशन के पास अंडर ग्राउंड केबल तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे पांच हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। वही घरों के वाटर टैंकों में पानी भी समाप्त हो गया। सुबह जेई के देखरेख में केबल की रीपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया, जिसमें लगभग चार घंटे लग गया। लगभग एक बजे केबल सही हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें