फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरी संकल्प अभियान के तहत प्रधान हुए प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। ब्लाक सभागार में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों को सबरी संकल्प अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में बाल विकास परियोजनाधिकारी प्रवेश प्रजापति ने प्रधानों व सचिवों को अभियान से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पांच विभागों के समन्वय से कुपोषण मुक्त करने की दिशा में सरकार ने अभियान चलाया है। जिसके तहत शून्य से तीन वर्ष्ज्ञ के बच्चों का सबरी संकल्प के तहत खाता खोला जाएगा। इन खाते में कुपोषणमुक्त करने की दिशा में प्रोत्साहन के रूप में धनराशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं व शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। शौचालय निर्माण, साफ-सफाई, राशन कार्ड, जाब कार्ड आदि भी इस अभियान के तहत बनवाया जाना है। उन्होंने सभी प्रधानों व सचिवों को निर्देशित किया कि अभियान की सफलता में जुट जाए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विरेंद्र राय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण सिंह, चिकित्साधिकारी नरेंद्र कुुमर, प्रधान इस्माईल फारुकी, लालचंद यादव, देवेंद्र सिंह, कमलेश राजभर, मुन्ना राय, सचिव बिकाऊ राम, राम प्रवेश, संजय सिंह, विनय सिंह के साथ ही आंगनबाड़ी सुपरवाईजर व कार्यकत्रियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें