कस्बे के मुहल्ला पूरा रानी स्थित मदरसा यतीमखाना इस्लामिया अशरफिया के तत्वाधान में संस्था के प्रबन्धक मौलाना असरारुल हसन अशरफी के नेतृत्व में प्रसिद्ध सूफी हजऱत शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में शनिवार को जुलूस ग़ौसिया निकाला गया। जो भव्य नातिया कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
जुलूस मुहल्ला पुरारानी, पुरा खिजिऱ, पुरानी बस्ती, पुरासोफी, हैदराबाद आदि मुहल्लों का भ्रमण करते हुए मुबारकपुर पुलिस चौकी स्थित मैदान में पहुंचकर भव्य नातिया कार्यक्रम में तब्दील हो गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग झंडे झंडियों के साथ शामिल हुए। जुलूस में क़स्बे की अंजुमन बाग़, रसूल, अंजुमन ताजदारे हरम, अंजुमन मजहर हक, अंजुमन अजीजुल इस्लाम, अंजुमन मुख्तार अशरफ सरकार कलां, अंजुमन रौनक़, इस्लाम, फऱोग़ इस्लाम, अंजुमन रहमानिया आदि ने नात खानी और मनकबत खानी करते हुए मंजूम खिराजे अक़ीदत पेश किया। जुलूस का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा जिसका समापन सलाम व दुआ के बाद किया गया। इस मौके पर मौलाना शरीफ अहमद, मौलाना खलील गौहर, मास्टर तनवीर अहमद, मास्टर नूर आलम, कारी नूरुल होदा, मास्टर आफताब आलम, हाफिज अकरम हुसैन, ग़ुफरान अहमद, अजीज अहमद आदि शामिल रहे।