फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रही अजमतगढ़ ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के साथ तहसील पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार हम लोगों की मागों को 90 दिन में पूरा करने का वादा की थी। लेकिन अभी तक मांग नहीं पूरी की गई। जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसी भी दमनकारी नीति से हम लोग पीछे नहीं हटेंगे। चाहे इसके लिए सरकार कुछ भी करे। 13 सूत्रीय मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतन 15000 रुपये किए जाने की मांग शामिल है। मशाल जुलूस के साथ तहसील पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मांगों का ज्ञापन एसडीएम सगड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम उपाध्याय, परमानंद उपाध्याय, प्रतिभा शर्मा, नीलम पांडेय, आशा, प्रमिला, सुनीता, गीता, कालिंदी, शांति आदि उपस्थित थीं।
वहीं बिंद्राबाजार। आंगनबाड़ी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वंदना मौर्या के नेतृत्व में मंगलवार को अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय मुहम्मदपुर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला गया। सीडीपीओ कार्यालय पहुंचने के बाद यह जुलूस गोष्ठी में तब्दील हो गया। ब्लॉक अध्यक्ष वंदना मौर्या ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह धरना चलता रहेगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से छह दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को देने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सात दिसंबर से आमरण अनशन में तब्दील होगा। इस मौके पर तनवीर, राधिका, मधुबाला, सुनीता, अनीता, सीमा, गुड़िया गुप्ता, शांति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें