फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के नाम पर चंदे का भाजपा ने किया घोटाला : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और पूर्वांचल के संयोजक संजीव का शनिवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मुबाबरकपुर और पहाड़पुर तिराहे पर जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

पहाड़पुर में जनसभा को संबोधित करते हुुए संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी का भला उत्तर प्रदेश में इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि यहां पर परिवारों की पार्टियां चल रही हैं। जो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम रही हैं। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि आम आदमी गरीब से और गरीब होता जा रहा है। पार्टियां और उसके नेता करोड़पति से अरबपति होते जा रहे हैं। चुनाव आते ही भाजपा मंदिर बनाने लगती है हकीकत में यह है कि मंदिर के नाम पर भाजपा ने चंदे का बहुत बड़ा घोटाला कर दिया। राम के नाम पर भाजपा घोटाले में मशगूल है और गोरखपुर में कमीशन के चक्कर में बच्चे मर रहे हैं। सरकार ताजमहल को मुद्दा बना रही है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो हाउस टैक्स आधा करेगी और पुराना बकाया माफ करेगी। मुहल्लों में मुहल्ला क्लिनिक खोलेगी और हर वार्ड में महिला शौचालय जैसे बुनियादी कामों को सबसे पहले पूरा करेंगी। सभा का संचालन जिला संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें