मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचयात माहुल में गुरुवार रात अंजुमन सज्जादिया की ओर से कर्बला में लुटे हुए काफिले की याद में जुलूस-ए-हरम निकाला गया। इस दौरान बीमार इमाम जैनुलआब्दीन का ताबूत और तीन अमारियां निकाली गई। काफी संख्या में अजादारों ने जियारत की। शहादत के बयां सुनकर रो पड़े।
जुलूस के दौरान कई स्थानों पर तकरीरें आयोजित की गईं। इसे मौलना टीआर विक्टर बिहार, मौलाना शाहने आलम रन्नो, मौलना कैसर हुसैन बनारस, मौलाना वसी मुहम्मद खां डिघिहां ने खिताब किया। रास्तेभर अंजुमने हजरत अब्बास के अलम के साथ मातम करती चल रही थीं। अंजुमन सक्काए हरम दान्दूपुर, अंजुमन रौनके इस्लाम जलालपुर, अंजुमन अजा बाराबंकी, अंजुमन हुसैनी आजमगढ़, अंजुमन जाफरिया जलालपुर ने तारीखी नौहा पेश किया। जुलूस जब प्रिंसिपल रुखसाना रिजवी के आवास के सामने पहुंचा तो वहां काफी संख्या में महिलाओं ने अमारियों पर फूलमाला चढ़ाकर खिराजे अकीदत पेश की। निजामत सैयद मेहदी रजा ने किया। गुलरेज मेंहदी और सेक्रेटरी सैफ अब्बास ने संयुक्त रूप से आभार प्रकट किया।