फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हर दिशा में कार्य कर रही है। जिसका असर कुछ दिनों में दिखने लगेगा। विकास कार्यों में जहां भी गड़बड़ी मिलती है उसकी जानकारी हमें दें, उसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था पहले से बिगड़ी है उसे सुधरने में समय लगेगा। प्रदेश सरकार बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में काफी तेजी से कार्य कर रही है। जिसका असर भी अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। गड्ढ़ामुक्त सड़कों के दोबारा गड्ढ़ायुक्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी सड़क या मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरती गई है तो उसकी शिकायत हमसे करें। इसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ठेकेदार को काली सूची में डाला जाएगा।
सरकार ने अब ई-टेंडरिंग व्यवस्था के जरिए टेंडर देने का निर्णय लिया है। अब इसके माध्यम से सही ठेके आदि का आवंटन होगा। खनन शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग के जरिए ही खनन का पट्टा आवंटित होगा। जल्द ही इसके शुरू होने के आसार हैं। साथ ही जो प्राइवेट दूकानदार है उन्हें सामानों की रेटलिस्ट बाहर चस्पा करनी होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, राजेश सिंह महुआरी, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें