फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को 20 लाख मुआवजा के साथ मिले नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में जहरीली शराबकांड के पीड़ितों से मिलने बुधवार को सपा एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने शासन से मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आवास देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेता नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, पूर्व राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने केवटहिया गांव के मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि अत्यंत ही गरीब असहाय परिवार के लोग असमय मौत के आगोश में समा गए। जहरीली शराब ने हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। लेकिन भाजपा के नेता और सरकार का कोई प्रतिनिधि अभी तक गांव में नहीं आया। शराब माफियाओं के विरुद्ध अभी तक कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के परिजनों को अभी तक राहत नहीं पहुंचाई गई। हमारी मांग है कि सरकार मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा, एक आवास और एक नौकरी तत्काल दे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से शराब माफियाओं का गोरखधंधा चल रहा है। भाजपा इसे रोकने में फेल हो गई है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें