फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आरोग्य मंदिरों में होगी डेंगू, मलेरिया और टीबी जैसी 14 तरह की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुफ्त जांच और इलाज के लिए लोगों को अब सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डेंगू, मलेरिया, टीबी सहित 14 प्रकार की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में 490 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। इस सभी पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तैनात हैं। शासन की गांव के लोगों को पास में ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मंशा है।
पहले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कम जांच की सुविधा थी, लेकिन अब ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से आरोग्य मंदिरों में टीबी, हैपेटाइटिस बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित 14 प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब जांच के लिए सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना होगा। पास के ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जाकर अपनी संबंधित बीमारी की जांच करा सकते हैं।
यह जांचें करा सकेंगे
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोग हिमोग्लोबिन, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया रैपिड, सिफलिस के लिए वेरेनल डिजीव रिसर्च लेबोरेटरी, एचआईवी की जांच करा सकते हेै। इसके अलावा हेपेटाइटिस बी सरफेस ऐटिजन, टीबी, ब्लड शुगर, मुख कैंसर, फाइलेरिया, नमक में आयोडीन के जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें