फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पवन सिंह के शो के नाम पर 14 लाख की ठगी, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गायक पवन सिंह का म्यूजिक शो आयोजित कराने का झांसा देकर दिव्यांश सिंह, निवासी विज्ञानपुरी कॉलोनी, लखनऊ से 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आजमगढ़ के तीन और लखनऊ निवासी एक आरोपी पर अतरौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने 13 लाख रुपये में बुकिंग का दावा किया। एडवांस के तौर पर 9 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद वेन्यू, सुरक्षा, टेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्रमोशन के नाम पर अतिरिक्त रकम खर्च कराई गई। पीड़ित के ई-मेल पर पवन सिंह के नाम से कन्फर्मेशन मेल भी भेजा गया। इसके आधार पर प्रचार भी शुरू कर दिया गया। बाद में इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के मैनेजर की ओर से संदेश मिला कि लखनऊ में ऐसा कोई शो तय नहीं है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद जांच क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर को सौंपी गई। जांच के आधार पर अतरौलिया पुलिस ने निहाल निवासी भोराजपुर अतरौलिया, निशान्त निवासी भैरोपुर अतरौलिया, नितिन निवासी भीलमपुर छपरा अतरौलिया के अलावा अमन निवासी विनम्र खंड गोमतीनगर, लखनऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि कूट रचना और फर्जी ई-मेल के जरिये विश्वास में लेकर करीब 14 लाख 1 हजार रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें