जिले में मंगलवार को 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 2831 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि अब तक की बात की जाए तो कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 18614 हो गई है। जिसमें 19268 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं तीसरी लहर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 11 की मेडिकल कालेज तथा एक की जहानागंज कस्बा में होम आईसोलेशन में हुई है।