फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की 137.4 किमी सड़कें होंगी गड्ढ़ामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से जनपद की 62 सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 137.4 किमी सड़क की मरम्मत के लिए 1555.88 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। जिससे खराब सड़कों की मरम्मत व विशेष मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। शासन ने सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर 1944.88 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए 20 अक्टूबर को 1555.88 लाख रुपये जारी कर दिया। इस पैसे से निर्माण खंड आजमगढ़ की 37 और निर्माण खंड-2 के 25 सड़कों की मरम्मत व विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की सामान्य मरम्मत के लिए बजट जारी करते हुए आहरण वितरण अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। धन मिलने के बाद विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

000000
धनराशि जारी होते ही हमारी ओर से टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगी। हमारे अधीन चार सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए बजट जारी हुआ है। जिन पर लेयर चढ़ाई जाएगी। इसमें लालगंज और मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कें हैं।
विज्ञापन

विमल श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें