फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जेल से फिर बरामद हुए चार मोबाइल: अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जेल प्रशासन ने चलाया अभियान

Thu, 27 Oct 2022 05:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

जेल में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बंदी धड़ल्ले से जेल में रहते हुए मोबाइल का प्रयोग कर रहे है। एसपी-डीएम की छापेमारी में भारी मात्रा में मोबाइल की बरामदगी हो चुकी है। जिस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत कई जेल कर्मियों पर गाज शासन स्तर से गिरी है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिला कारागार में बंदियों द्वारा मोबाइल के प्रयोग पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। जेल प्रशासन द्वारा बुधवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान चार मोबाइल बरामद की गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

विज्ञापन

जेल में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बंदी धड़ल्ले से जेल में रहते हुए मोबाइल का प्रयोग कर रहे है। एसपी-डीएम की छापेमारी में भारी मात्रा में मोबाइल की बरामदगी हो चुकी है। जिस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत कई जेल कर्मियों पर गाज शासन स्तर से गिरी है। इतना ही नहीं एसपी के निर्देश पर सिधारी थाने में नौ बंदियों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया।
कई बंदियों को आजमगढ़ से जेल से दूरी जेल स्थानांतरित तक कर दिया गया। इसके बाद भी जेल में मोबाइल का बरामद होना कहीं न कहीं जेल प्रशासन की चूक व संलिप्तता को दर्शाता है। जेलर विकास कटियार ने बताया कि बुधवार को जेल में तलाशी के दौरान जगह-जगह खोद कर मिट्टी में दबा कर रखे गए चार मोबाइल बरामद किए गए। ये मोबाइल किसके द्वारा दबा कर रखे गए थे इसका पता नहीं चल सका है। चार मोबाइल की बरामदगी पर अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें