फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के प्रस्तावक बने दुर्गा और शाह आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। सभी ने दोनों सेटों पर अलग-अलग प्रस्तावक बनाए।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के नामांकन में एक सेट पर प्रस्तावक के रूप में दुर्गा प्रसाद यादव और दूसरे सेट पर बसपा के शाह आलम ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किया। वहीं लालगंज से बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने भी दो सेटों में नामांकन किया। जिसमें एक सेट पर सुखदेव राजभर और दूसरे सेट पर हरिश्चंद्र गौतम ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने भी दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। एक सेट के प्रस्तावक निसार अहमद और दूसरे सेट के प्रस्तावक जितेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें