फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के दौरान ड्यूटी से गायब रहे 32 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की भारी भरकम फोर्स तैनात की गई थी। ड्यूटी के पहले ही दिन मंगलवार को 32 पुलिसकर्मी अनुपस्थित पाए गए। एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले इन पुलिसकर्मियों से एसपी ने जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर मंगलवार को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के आसपास एक एडीशनल एसपी के नेतृत्व में दो सीओ, छह निरीक्षक, 16 हेड कांस्टेबल, 142 कांस्टेबल सहित करीब दो सौ पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई गई थी। इन्हें मंगलवार की सुबह से ही अपने-अपने पोस्ट पर तैनात होकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक ड्यूटी करनी थी लेकिन ड्यूटी के पहले ही दिन करीब 32 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद रहे। दोपहर को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी न करने वालों का सच उजागर होने से एसपी नाराज हो गए। उन्होंने गैरहाजिर इन 32 पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि अनुपस्थित पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा गया है। जिसका संतोष जनक जवाब नहीं होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें