फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगभेद, कुरीतियों के प्रति जागरूक की गई छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार/पल्हनी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय पावर एंजिल प्रशिक्षण व थियेटर कार्यशाला का सोमवार को बीआरसी पल्हनी व महराजगंज पर शुरूआत हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं को लिंगभेद, कुरीतियों आदि के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बीआरसी पल्हनी पर कार्यशाला की शुरूआत खंड शिक्षाधिकारी ने किया। इसके पश्चात छात्राओं को विविध जानकारियां दी गई। कार्यशाला में मुख्य रुप से छात्राओं को अभिव्यक्ति क्षमता संवर्धन, असुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बीआरसी महराजगंज पर कार्यशाला की शुरूआत खंड शिक्षाधिकारी विजय प्रकाश ने किया। बीआरसी महराजगंज पर चार ब्लाक महराजगंज, कोयलसा, बिलरियागंज व हरैया ब्लाक के दस-दस बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यशाला में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नीलनयन गुप्ता, सह समन्वयक जंगबहादुर सिंह समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें